{"_id":"a4fae0dd6688bb9bb1be6f5a68840553","slug":"press-conference-of-barakoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुजाति आयोग के उपाध्यक्ष बाराकोटी की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुजाति आयोग के उपाध्यक्ष बाराकोटी की पत्रकार वार्ता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने कहा है कि आयोग प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को न्याय दिला रहा है। आयोग में दर्ज शिकायतों में से उनके पास छह माह में 50 शिकायतें आई थीं। इनमें से दर्जनभर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग में अनुसूचित जाति के लोग शैक्षिक, विकास, जातिगत उत्पीड़न, भूमि, नौकरी प्रोन्नति आदि को लेकर शिकायत दर्ज कराते हैं। पिछले छह माह में 50 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आयोग ने प्रदेश में 1360 फार्मेसिस्टों के पदों में से रिक्त बैकलॉग के 119 पद भरने के निर्देश सरकार को दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तपेदिक रोग के उपचार के लिए डाट्स परियोजना में तैनात प्रोवाइडरों को स्वास्थ्य विभाग में पद खाली होने पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने के निर्देश भी सरकार को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
आयोग गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निर्माण समिति उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि मौजूद थे।