{"_id":"58712b834f1c1ba37815c670","slug":"present-perfect-discipline-volunteers-prof-bhat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन में रहकर आदर्श प्रस्तुत करें स्वयं सेवक : प्रो भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन में रहकर आदर्श प्रस्तुत करें स्वयं सेवक : प्रो भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का सात दिवसीय शिविर जीआईसी गुरुड़ाबांज में शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट और कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपाली कनवाल ने किया।
प्राचार्य प्रो. भट्ट ने स्वयं सेवकों से अनुशासन और आपसी सहयोग से शिविर में आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. मनुहार आर्य ने स्वयं सेवियों से शिविर के दौरान सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने और कुरीतियों के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपाली कनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सात दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वयंसेवी कविता, ममता, राधा, हेमा, मोहनी, भावना, दीपा, माया, गौरव, बसंत आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर प्राध्यापक डा. मनोज भोज, डा. राजीव सक्सेना, डा. मंजू चंद्रा, हिमांशु पंत के अलावा प्रताप सिंह, कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।