फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   prepared to stop maternal-child mortality

मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए कसी कमर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
prepared to stop maternal-child mortality
प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देतीं प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति पंत और एनएचएम जिला कार्यक्रम प्रबं - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने समेत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को लेकर महिला अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रसव की जटिलता और समस्याओं के निस्तारण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 21 दिवसीय स्किल बर्थ अटेंडेंस ट्रेनिंग के समापन पर प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति पंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में स्वास्थ्य कर्मियों जैसे स्टाफ नर्स, एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में ऐनिमिक गर्भवतियों को एनिमिया से बचाव और प्रसव के दौरान पीपीएच प्रबंधन, एंटी नेटल, पोस्टर नेटल केयर आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रसव में आने वाली जटिलता का भौतिक और मौखिक दोनों प्रशिक्षण दिए गए। 27 जुलाई से 16 अगस्त तक चली कार्यशाला में सल्ट ब्लॉक की मुन्नी कांडपाल, भैंसियाछाना से निकिता मेहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कविता सिंह, रामपुर चौखुटिया उपकेंद्र से मोनिका पाठक ने प्रशिक्षण लिया। समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रशस्तिपत्र बांटे। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमतला, डॉ. ऊषा उप्रेती, डॉ. इंदु पुनेठा, डॉ. हेमा रावत, डॉ. कमल, सीमा श्रीवास्तव आदि ने प्रसव की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed