फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prepare and submit an estimate for construction of cowshed at the newly selected site also.

Almora News: नए चयनित स्थल पर भी गोशाला निर्माण का आगणन बनाकर प्रस्तुत करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prepare and submit an estimate for construction of cowshed at the newly selected site also.
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पशुपालन विभाग के अधीन संचालित राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र (भैंसवाड़ा फार्म) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गोशाला के कार्यों का अवलोकन किया। इसके लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। गोशाला निर्माण के लिए इस स्थान को उपयुक्त बताया। उन्होंने कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपयुक्त स्थान पर ही गोशाला का निर्माण किया जाए। संसाधनों का शत प्रतिशत सदुपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने नए चयनित स्थल पर भी गोशाला निर्माण का आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पशुपालन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रशिक्षण केंद्र की उपयोगिता स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए कहा कि बीते वर्ष में इस केंद्र का कितना सदुपयोग किया गया तथा कितनी बार यहां प्रशिक्षण आयोजित हुए इसका पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed