{"_id":"57b7454d4f1c1b705e6ec974","slug":"preparations-expose-the-rally-strongly-in-dnyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्यां में होने वाली पर्दाफाश रैली की जोरदार तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्यां में होने वाली पर्दाफाश रैली की जोरदार तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा लमगड़ा मंडल की हनुमान मंदिर लमगड़ा में हुई बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 अगस्त को दन्यां में आहूत पर्दाफाश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। रैली को पूर्व कबीना मंत्री और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे। मंडल पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। रैली को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर रैली प्रभारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार का दीमक इतना बढ़ गया है कि राज्य खोखला हो गया है। कांग्रेस ने राज्य का विकास करने के बजाए विनाश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटालों को उजागार करने के लिए भाजपा द्वारा जागेश्वर विधानसभा के दन्यां में 23 अगस्त को पर्दाफाश रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से कांग्रेस द्वारा किए गए घोटालों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा किए गए घोटालों को जन-जन तक पहुंचाए। ताकि चुनावों में कांग्रेस को सबक मिल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहगुणा, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश खोलिया, जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद ने विचार रखे। अध्यक्षता बालम सिंह कपकोटी और संचालन महामंत्री कुंदन सिंह नगरकोटी ने किया। बैठक में महामंत्री मदन रावत, संजय डालाकोटी, त्रिलोक रावत, सुंदर डसीला, धना धौनी, देवकी बिष्ट, कुंदन सिंह, बची सिंह बिष्ट, दीवान राम, चंदन सिंह, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, माधव सिंह नेगी, प्रकाश पांडे, हरीश बोरा, विनोद सिंह, भुवन पांडे, हरीश कपकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन