{"_id":"6a230d68c69b872a080cb48d","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-the-proposed-teachers-rally-in-dehradun-on-june-8-almora-news-c-232-1-alm1019-144388-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आठ जून को दून में प्रस्तावित शिक्षकों की गर्जना महारैली की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आठ जून को दून में प्रस्तावित शिक्षकों की गर्जना महारैली की तैयारी तेज
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से अपनी 13 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी आठ जून को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली गर्जना महारैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में प्रतिभाग कर अपनी एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों की कई वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि टीईटी की बाध्यता, 17140 वेतनमान रिकवरी, पृथक कैडर व्यवस्था, वेतन विसंगति, पदोन्नति और पुरानी पेंशन बहाली जैसी मांगें शिक्षकों के सम्मान और भविष्य से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आठ जून की यह महारैली शिक्षकों की एकता और संघर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगी, जिससे सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार वर्चुअल बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने विकासखंड द्वाराहाट के सभी शिक्षक साथियों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं से ऊपर उठकर देहरादून पहुंचें और रैली में भाग लें
विज्ञापन
गर्जना महारैली के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड के शिक्षक आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और सरकार पर सकारात्मक निर्णय लेने का दबाव बनेगा।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से पुष्कर सिंह, ब्लॉक कार्यकारिणी से नरेंद्र बोरा, हेमा कोली, चंदन बोरा, जगदीश चंद्र सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।