फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparation of six-year action plan of Gram Panchayat

Almora News: ग्राम पंचायत की छह वर्षों की कार्ययोजना की तैयार

Tue, 28 Oct 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Preparation of six-year action plan of Gram Panchayat
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक के बोहरागांव में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायत की सामाजिक, आर्थिक व भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन करते हुए अगले छह वर्षों की कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुधा खनायत ने की। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। विभागीय अधिकारियों ने परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी और बताया कि जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और मिट्टी सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिट अधिकारी रविंद्र सिंह अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यह परियोजना क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देगी। वहां भाजपा जिला मंत्री रमेश खनायत, बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह, रविराज सिंह, गिरीश चंद्र, माधवी मेहरा, हंसा रौतेला, पुष्पा मेहरा, कमल लोहनी, संतोष बिष्ट, मोहन राम, भुवन भट्ट, कुलदीप सिंह, मदन समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed