फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prepaid meters will be installed in government offices and buildings

नए कनेक्शन लेने वाले सरकारी कार्यालयों और भवनों में लगेंगे प्रीपेड मीटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Prepaid meters will be installed in government offices and buildings
अल्मोड़ा। विद्युत विभाग की जिले के सरकारी कार्यालयों और भवनों में प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की योजना है। विद्युत वितरण खंड प्रथम चरण में नए कनेक्शन लेने वाले सरकारी विभागों के कार्यालयों और भवनों में प्रीपेड मीटर लगाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सरकार के निर्देश पर सरकारी विभागों और सरकारी भवनों में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने जा रहा है। इसको लेकर पूर्व में जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र भी जारी किए थे। आदेश के अनुसार 25 किलोवाट विद्युत भार तक के बिजली संयोजन वाले सरकारी विभागों के कार्यालयों और भवनों में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने हैं। विभाग के पास 50 प्रीपेड मीटर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर लगाने को सरकारी कार्यालय और सरकारी भवनों में वर्तमान तक उपभोग की गई बिजली के बिल का भुगतान पावर कार्पोरेशन को करना है। साथ ही विभागों को पिछले सालों और महीनों में बिजली उपभोग के औसत के आधार पर प्रीपेड बिजली मीटर लगने के लिए बजट की अग्रिम व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में नए बिजली कनेक्शन लेने वाले सरकारी विभागों के भवन में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। विभाग का नए साफ्टवेयर प्राप्त होने के बाद कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद प्रीपेड मीटर सरकारी भवनों और कार्यालयो में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed