{"_id":"5a5204864f1c1bd4178b55db","slug":"premature-blossom-on-mango-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले बौर आ गई आम के पेड़ों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले बौर आ गई आम के पेड़ों पर
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सेराघाट क्षेत्र में आम के पेड़ पर समय पहले ही बौर आई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष माह में ही प्रकृति का बसंती चेहरा झलकने लगा है। सेराघाट क्षेत्र में फलों के राजा आम की बौर समय से पहले ही निकल आई है। जबकि अमूमन फरवरी के अंत या मार्च शुरू में ही बौर निकलती है। काश्तकार समय से पहले आम के पेड़ में बौर आने को शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
सेराघाट क्षेत्र आम की फसल के लिए जाना जाता है। यहां के आम प्रदेेश भर में विख्यात हैं, लेकिन इस बार आम की फसल पर मौसम की मार पड़ी है। जलवायु परिवर्तन के कारण आम के पेड़ में बौर जनवरी में दिखाई देने लगी है। मालूम हो कि जनवरी में कड़ाके की ठंड होती है, लेकिन इस बार जनवरी में मार्च जैसी धूप खिली हुई है। अब तक आम के पेड़ों में बौर बसंत पंचमी के आसपास ही दिखाई पड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जिससे काश्तकार चिंता में हैं। देसी और कलमी आम के बगीचों से उम्मीद बांधे किसानों का मानना है कि समय से पहले बौर आने से रोग लगने और फसल उत्पादन घटने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।
विज्ञापन
सेराघाट निवासी काश्तकार सुलेमान खान का कहना है कि उसके आम के पेड़ों में फरवरी में बौर आते थे लेकिन इस बार दिसंबर आखिरी हफ्ते से ही उसके आम के बगीचे में बौर दिखने लगी है। ऐसा नजारा उन्होंने साठ साल की उम्र में पहली बार देखा है। इसी तरह अन्य काश्तकार भी समय से पहले आम की बौर को शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। इधर जानकारी मिलने के बाद जिला उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह चौधरी ने रविवार को उद्यान विभाग की टीम को सेराघाट भेजा। निरीक्षण के बाद उद्यान विभाग भैंसियाछाना इंचार्ज हरि मोहन उपाध्याय ने बताया कि बढ़ते तापमान से ऐसा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जमराड़ी नौगांव की नर्सरी में भी कई पेड़ों में बौर आ गई है।
विज्ञापन