फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pp in almora jail

पीपी के अल्मोड़ा जेल आने से प्रशासन पेशान

Sun, 10 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
pp in almora jail
अल्मोड़ा जेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 अंडरवर्ल्ड से जुड़े शातिर अपराधी प्रकाश पांडे (पीपी) को नैनीताल से अल्मोड़ा जेल स्थानांतरित करने से अल्मोड़ा जेल और जिला प्रशासन चिंतित है। पीपी को अल्मोड़ा जेल में अलग बैरेक में रखा गया है और जेल प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। जेल में कुल 63 अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों में से मात्र 19 पदों पर ही कार्मिक तैनात हैं। अकेले बंदी रक्षकों के स्वीकृत 47 पदों में से 34 खाली चल रहे हैं। मात्र 13 बंदी रक्षकों पर पीपी समेत 89 बंदियों की सुरक्षा का जिम्मा है।
 

ब्रिटिश शासनकाल में 1872 में अल्मोड़ा जिला जेल बनाई गई। इस ऐतिहासिक जेल में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू, खान अब्दुल गफ्फार खान समेत अनेक लोग रहे। इस ऐतिहासिक जेल को हैरिटेज घोषित करने की मांग भी कई बार उठ चुकी है। नई जेल दूसरे स्थान पर बनाने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित है।

विज्ञापन

 

102 कैदियों की क्षमता वाली अल्मोड़ा जेल में अब पीपी समेत 89 कैदी हो गए हैं।  जेल में डिप्टी जेलर के चार पदों में से एक पर ही तैनाती है। तीन पद खाली हैं। हेड वार्डन के छह पदों में से दो खाली, रिजर्व हेड वार्डन के दो पदों में से एक खाली, महिला हेड वार्डन का पद भी लंबे समय से रिक्त पड़ा है। जेल में महिला पुरुष बंदी रक्षकों के 47 स्वीकृत पदों में से 13 भरे हैं। इनमें से पुरुष बंदी रक्षकों के 29, रिजर्व बंदी रक्षक के तीन, महिला बंदी रक्षक के दो पद खाली पड़े हैं। डाक्टर का पद भी रिक्त पड़ा है। संविदा पर मात्र फार्मेसिस्ट ही तैनात है। डाक्टर नहीं होने से छोटी-छोटी बीमारियों में कैदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोट---
जेल में पीपी को अलग बैरेक में रखा गया है। बंदी रक्षकों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मेघराज सिंह, डिप्टी जेलर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed