{"_id":"65de32dfafeb7513f20f6774","slug":"potholes-on-the-road-are-giving-rise-to-accidents-almora-news-c-232-1-shld1002-108839-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क पर बने गड्ढे दे रहे दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क पर बने गड्ढे दे रहे दुर्घटना को दावत
Wed, 28 Feb 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
तुला राम जोशी सड़क में बना गड्ढा।
अल्मोड़ा। नगर के बीचोबीच बनी तुला राम जोशी सड़क की बदहाली के कारण लोग परेशान हैं। डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, इन पर दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
नगर के ढूंगाधारा, बढ़डौंटी सहित अन्य हिस्सों को जोड़ने वाली तुला राम जोशी सड़क गड्ढों से पटी है, इससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन रपटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यहां तक कि गड्ढों में पानी भरने से पैदल आवाजाही भी बमुश्किल हो रही है। इस सड़क से मरीज जिला और महिला अस्पताल पहुंचते हैं। परिजन मरीजों और गर्भवतियों को खतरे के बीच अस्पताल पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग की, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
लता जोशी ने बताया सड़क में गड्ढों होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वाहनों के रपटने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क का जल्द सुधारीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
मीनाक्षी जोशी ने बताया कि बदहाल सड़क से सफर करना दुश्वार हो रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और बीच में बने गड्ढों से पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो रही है। पालिका को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
गर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि सड़क का कुछ माह पूर्व सुधारीकरण किया गया था। जिस स्थान पर गड्ढ़े बने हैं उसे शीघ्र भरा जाएगा।