{"_id":"68657dc934e882bb550633c4","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-130302-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: थामा पहाड़ का दामन, महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: थामा पहाड़ का दामन, महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर
Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शहरों की चकाचौंध छोड़ सूदूर गांव पहुंची शुचि राकेश जोशी ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर पलायन रोकने की ठानी है। ‘प्योर पहाड़ी’ नाम की संस्था बनाकर शुचि ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल शुरू की है। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
ताड़ीखेत ब्लॉक के नौगांव में ‘प्योर पहाड़ी’ संस्था के जरिए स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दी जा रही है। लंबे समय तक नोएडा सहित कई अन्य स्थानों पर काम कर चुकी नोएडा निवासी शुचि पूजा-पाठ के लिए गांव पहुंचीं और यहीं की मिट्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।
परिजनों से सहयोग मिलने पर उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर लहसुन, अदरक, पुदीना, भांग, लाल मिर्च आदि से बना पहाड़ी नमक बेहतरीन पैकिंग में नोएडा के बाजारों में उतारा। इसके साथ ही शहद और अन्य मसालों को भी बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
गांव में रोजगार मिलने से महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। संस्था की संस्थापक शुचि ने बताया कि जल्द ही और महिलाओं को जोड़ा जाएगा जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार मिल सके।
उन्होंने बताया कि नोएडा में पहाड़ी नमक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अन्य शहरों में भी उत्पादों को पहुंचाने की योजना है। गांव की बहू शुचि की यह पहल न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। बल्कि पहाड़ से हो रहे पलायन पर भी लगाम लगाने में मददगार साबित हो रही है।