फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: अल्मोड़ा के जीबी पंत पुरातत्व संग्रहालय का बनेगा नया भवन

Sun, 11 Aug 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक महत्व वाले जीबी पंत पुरातत्व संग्रहालय अल्मोड़ा के दिन अब बहुरने वाले हैं। पिछले साल अल्मोड़ा प्रवास के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संग्रहालय को पुराने कलक्ट्रेट परिसर के भवन में नया निर्माण कराकर वहां स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। इस संग्रहालय के लिए चार मंजिला भवन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष के अंत तक इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चार मंजिला भवन में भूतल पर बनेगी पार्किंग
पुरातत्व संग्रहालय इस समय माल रोड पर बाजार क्षेत्र में स्थित है। इस कारण यहां पार्किंग के लिए जगह का भारी अभाव है। संग्रहालय के निदेशक सीएस चौहान ने बताया कि पुराने कलक्ट्रेट परिसर में जो नया भवन बनाया जाना है उसमें भूतल पर पार्किंग स्थल रखा गया है। दूसरे तल पर कार्यालय तीसरे पर संग्रहालय भवन और चौथे पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा और उनसे जुड़े साहित्य तथा अन्य सामानों को रखने के लिए सभागार बनाया जाएगा। एक कॉमन सभागार भी बनेगा जिसमे सेमिनार और अन्य सामूहिक आयोजन भी कराए जा सकें। उन्होंने बताया कि पूरा भवन कुमाऊं की संस्कृति और इस क्षेत्र के पौराणिक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भवनों की शैली पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed