फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्य तय समय में पूरे हों : पांडेय

Wed, 18 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडेय बुधवार को जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने यहां कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और मास्टर प्लान के तहत धाम में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन

सचिव ने सर्वप्रथम धाम में पहुंचकर जागेश्वर, हनुमान, पुष्टि माता, महामृत्युंजय, लकुलिश, केदारनाथ, नव दुर्गा आदि मंदिरों सहित सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर समूह में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव के निरीक्षण के दौरान डीएम आलोक कुमार पांडेय, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक प्रबंधक एवं तहसीलदार बरखा जलाल, लोनिवि के विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र, एनएच के मुख्य अभियंता मुकेश परमार समेत लोनिवि के अन्य अधिकारी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed