फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: 200 चयनित महिलाओं को आर्थिकी सुधारने के लिए 400 बकरियां दीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत एसबीआई फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित एसबीआई ग्राम सक्षम परियोजना के तहत 10 गांवों में महिला आजीविका सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसमें आर्थिकी में बेहतरी लाने के लिए उन्हें बकरी पालन उद्यम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 200 चयनित महिलाओं को दो-दो उन्नत नस्ल की बकरियां दी गई हैं। 10 महिलाओं का समूह बनाकर एक अच्छी नस्ल का बकरा दिया है। 10 गांवों में कुल 400 बकरियां और 20 बकरे बांटे गए हैं।
विज्ञापन

इस पहल का लक्ष्य है कि बकरी पालन उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिकी सुधारना। संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति की ओर से क्रियान्वित इस परियोजना में पशुपालन प्रशिक्षण, बीमा, चारा सहायता, पशु स्वास्थ्य शिविर और बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जरिये महिलाओं को ‘’पशु सखी’’ के रूप में प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed