{"_id":"6856fbe13dc7646c54065006","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-129750-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक साल बाद वाहनों के पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक साल बाद वाहनों के पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता साफ
Sun, 22 Jun 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड पर भैरव मंदिर के समीप पार्किंग के जल्द संचालित होनी की उम्मीद जगी है। आखिरकार तीन करोड़ की लागत से धरातल पर उतरी पार्किंग तक एक वर्ष बाद वाहनों के पहुंचने के लिए रास्ता मिला। रास्ता नहीं मिलने से नगर निगम के लिए एक वर्ष बाद भी पार्किंग का संचालन करना चुनौती बन गया था। पार्किंग शुरू होने से सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
नगर में साल-दर-साल वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसके सापेक्ष नगर में पार्किंग सुविधा नहीं होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी है। ये वाहन सड़कों पर जाम का कारण बन रहे हैं। लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति देने के लिए वर्ष 2024 में 2.86 करोड़ से भैरव मंदिर के समीप पार्किंग अस्तित्व में आई लेकिन वाहनों के पार्किंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। अब माल रोड से ही पार्किंग तक वाहनों की आवाजाही होगी। पार्किंग संचालित होने से जाम की समस्या का समाधान होगा।
200 से अधिक वाहन होंगे पार्क
अल्मोड़ा। दोपहिया वाहनों के लिए बनी इस पार्किंग की क्षमता 200 से अधिक वाहनों की है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इससे सड़कों पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और राहगीरों की समस्या का समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
- पार्किंग तक वाहनों के पहुंचने का रास्ता नहीं मिलने के चलते पार्किंग का संचालन नहीं हो सका है। अब माल रोड से ही वाहनों को पार्किंग तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। पार्किंग का प्राथमिकता के आधार पर संचालन किया जाएगा।
अजय वर्मा, मेयर, नगर निगम, अल्मोड़ा।