{"_id":"6828d497179fdf4ab50830bc","slug":"positive-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-128242-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्थानीय झरोखे, लकड़ी की नक्काशी की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्थानीय झरोखे, लकड़ी की नक्काशी की दिखेगी झलक
Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी स्थित मल्ला महल में जल्द पहाड़ी शैली में संग्रहालय भवन तैयार होगा। यहां स्थानीय झरोखे, लकड़ी की नक्काशी और स्थानीय वास्तुकला की झलक दिखेगी। संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने अपने दो दिनी अल्मोड़ा दौरे के दौरान यह बात कही।
सचिव पंत ने जीबी पंत संग्रहालय में लोक कलाकारों के साथ बैठक कर संस्कृति को सहेजने के लिए स्थानीय कलाकारों के सुझाव जाने। उन्होंने निर्माणाधीन मल्ला महल का भी निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वर्तमान संग्रहालय में केवल पांच वीथिकाएं हैं। ऐसे में संग्रहालय में संरक्षित कलाकृतियों को एक साथ प्रदर्शित करना संभव नहीं है। सचिव ने जल्द यहां संग्रहालय भवन तैयार करनी की बात कही। उन्होंने जीबी पंत संग्रहालय के भूतल में पार्किंग की व्यवस्था करने और संग्रहालय को जल्द मल्ला महल में स्थापित करने को कहा। लखुडियार गुफा का निरीक्षण कर उन्होंने गुफा के जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गुफा की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करने हेतु कार्बन डेटिंग कराने और पर्यटकों की सुविधा हेतु चौकीदार कक्ष तथा टिकटिंग काउंटर का निर्माण किया जाए। इस मौके पर डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ दिवेश शासनी आदि मौजूद रहे।