फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news _ garden will be established in district.

Almora News: ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया के फूलों से चौबटिया उद्यान की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Positive news _ garden will be established in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध चौबटिया उद्यान अब सेब के साथ ही ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया के फूलों की खुशबू से महकेगा। इन फूलों के बहुरंगों से उद्यान की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। इसकी कवायद शुरू हुई है। फूलों का यह बाग विकसित किया जा रहा है जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

रानीखेत का चौबटिया उद्यान सेब उत्पादन और इसकी विभिन्न प्रजातियां विकसित करने के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां देशी और विदेशी फूलों की खुशबू भी महकेगी। उद्यान के एक हिस्से में पुष्प वाटिका स्थापित होगी। इसमें खिले ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया फूलों का दीदार कर पर्यटक इनकी सुंदरता का आनंद लेंगे। वाटिका में इन पुष्पों के पांच हजार से अधिक बल्ब लगाए जाएंगे। उद्यान अधिकारियों के मुताबिक पर्यटक इस पुष्प वाटिका की तरफ आकर्षित होंगे और इससे स्थानीय पर्यटन को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

----------------------
ट्यूलिप के 16 प्रजातियों के पुष्प होंगे आकर्षण का केंद्र
रानीखेत। उद्यान अधिकारियों के मुताबिक इन विदेशी पुष्पों के लिए उद्यान का मौसम अनुकूल है। वाटिका में ट्यूलिप के 16 प्रजातियों के बल्ब लगाए जाएंगे। इनमें खिलने वाले बहुरंगी फूल आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
फूलों की खेती के प्रति आकर्षित होंगे युवा
रानीखेत। उद्यान अधिकारियों के मुताबिक लिलियम सहित पुष्पों की अन्य प्रजातियां ठंडी आबोहवा में होने वाले फूल होते हैं। इनकी मांग काफी है। यहां पुष्प वाटिका स्थापित कर प्रदेश के युवाओं को भी फूलों की खेती की तरफ मोड़ना उद्देश्य है। उद्यान ऐसे युवाओं का हरसंभव सहयोग करेगा।

---------------
कोट- उद्यान में पुष्प वाटिका स्थापित की जा रही है। इसमें ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया के बल्ब लगाए जाएंगे। यह पुष्प पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता, उद्यान अधीक्षक, चौबटिया।
---------------------------
फोटो- 5 एएलएम 17 पी- चौबटिया में पुष्प वाटिका में ट्यूलिप के बल्ब रोपने के लिए गड्ढे तैयार करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed