{"_id":"687be445103e125fb30f5f49","slug":"population-15-thousand-facing-problems-dilapidated-road-almora-news-c-232-1-ha11012-131086-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बदहाल सड़क से 15 हजार की आबादी खा रही हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बदहाल सड़क से 15 हजार की आबादी खा रही हिचकोले
Sun, 20 Jul 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 15 हजार से अधिक की आबादी के लिए बनी ऐना-भिटारकोट सड़क लंबे समय से बदहाल है। इस सड़क पर कई जगह सुरक्षा दीवार टूटी हैं। इसके बाद भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली।
आठ किमी लंबी सड़क ऐना, कुंवाली, बूंगा, लेलाड़ी, नैड़ी, रोहाली, बगथल, कुलसिबी, भिटारको आदि गांव के ग्रामीणों के लिए बनी थी। पीएमजीएसवाई की अनदेखी के चलते अब सड़क बदहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 में कई जगहों पर सुरक्षा दीवार टूट गई थी। इससे हादसों का डर बना हुआ है। बदहाल सड़क पर यात्रा करने में सर्वाधिक दिक्कतें गर्भवतियों और बुजुर्गों को होती है। लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के जेई दीप जोशी का कहना है कि सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने किया था। वर्तमान में इसकी मरम्मत का कार्य एनपीसीसी कर रही है। इस संबंध में जब एनपीसीसी के एई आलोक कुमार से बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।
बोले ग्रामीण-
ऐना-भिटारकोट सड़क बदहाल होने से लोग परेशान हैं। सर्वाधिक दिक्कत मानसूनकाल में होती है। पीएमजीएसवाई को शीघ्र सड़क ठीक करने की आवश्यकता है। नंदन सिंह बिष्ट, ग्रामीण
- सड़क क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोग पलायन कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। विभाग को बताने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। - सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्रामीण।