फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poly House plan stalled by growing vegetables

पॉलीहाउस बनाकर सब्जी उगाने की योजना ठप

Fri, 16 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 16 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अंतर्गत नेशनल हाॅर्टीकल्चर मिशन कार्यक्रम में पाली हाउस बनाकर सब्जी उत्पादन करने की योजना बजट के अभाव में ठप हो गई है।

विज्ञापन


 इस साल योजना के लिए जिले के 90 काश्तकारों ने आवेदन किया है इसके लिए करीब 85 लाख रुपये के बजट की जरूरत है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार से इस योजना के लिए धेला भी नहीं दिया है। जिससे काश्तकारों के आवेदन फाइलों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


राज्य को सब्जी और फल उत्पादन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल में हालत कुछ और है।

नेशनल हाॅर्टीकल्चर मिशन के अंतर्गत 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस बनाकर सब्जी उगाने के लिए 1.21 लाख रुपये की योजना है।

जानकारी के मुताबिक इस योजना के लिए इस साल जिले के 90 काश्तकारों ने आवेदन किया है। आवेदकों में लगभग सभी विकासखंडों के काश्तकार शामिल हैं।

इस योजना में काश्तकार को सिर्फ 20 प्रतिशत बजट खुद खर्च करना होता है। शेष में 50 प्रतिशत केंद्र सरकार से और 30 प्रतिशत राज्य सरकार से अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 काश्तकारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए करीब 85 लाख रुपये के बजट की जरूरत है। इस बार इस योजना के लिए सिर्फ 23.66 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है, लेकिन इतना बजट भी नहीं मिल सका है। जिससे इस साल एक काश्तकार को भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है।

उद्यान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने आगे के लिए इस योजना के बजट में भी कटौती कर दी है और नए आवेदनों में केंद्र सरकार से 50 प्रतिशत के बजाय 25 प्रतिशत ही धनराशि मिलेगी। इस हालत में काश्तकारों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed