फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Politics intensifies over viral audio, UKD spokesperson makes serious allegations against MLA Mahesh Jina

Almora News: वायरल ऑडियो पर सियासत तेज, यूकेडी प्रवक्ता ने विधायक महेश जीना पर लगाए गंभीर आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Politics intensifies over viral audio, UKD spokesperson makes serious allegations against MLA Mahesh Jina
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विधायक महेश जीना एक बार फिर अपने कथित विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक पर यूकेडी के जिला प्रवक्ता भुवी जोशी के पिता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूकेडी जिला प्रवक्ता भुवी जोशी का दावा है कि उनके परिवार की ओर से पहले भी कई बार माफी मांगी जा चुकी है। उनके अनुसार वह स्वयं एक बार फोन पर और एक बार वीडियो संदेश के माध्यम से माफी मांग चुके हैं। इसके अलावा गांव की एक सार्वजनिक सभा में उनकी मां ने भी माफी मांगी थी। भुवी का कहना है कि 9 जून को उनके पिता भी विधायक के आवास पर जाकर माफी मांगने पहुंचे थे।
विज्ञापन

भुवी जोशी का आरोप है कि उसी दौरान हुई बातचीत का एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका दावा है कि ऑडियो में विधायक महेश जीना उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए सुनाई दे रहे हैं तथा उन्हें दो दिन के भीतर भुवी जोशी को अपने आवास पर लाने की बात कह रहे हैं। भुवी जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने उनके पिता के साथ हाथापाई की और उन्हें पिस्टल भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें कि इससे पहले विधायक पुत्र करन जीना को कथित धमकी दिए जाने के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। अब दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर धमकी देने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मामला और अधिक विवादित हो गया है।

वहीं इस मामले पर सल्ट विधायक महेश जीना का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। उनके विरोधियों ने उनकी छवि को खराब करने के लिए एआई के माध्यम से यह वीडियो बनाया गया है। यह लोग पहले भी उन्हें और उनके परिवार को गालियां और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इस मामले में उन्होंने देघाट पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed