{"_id":"685997ef8f9f9310810f6c3a","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-129879-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कांग्रेस से तीन विधानसभाओं में जिला पंचायत सदस्य के लिए 43 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कांग्रेस से तीन विधानसभाओं में जिला पंचायत सदस्य के लिए 43 ने किया आवेदन
Mon, 23 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस में भी दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। तीन विधानसभाओं से जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए अभी तक 43 लोगों के आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के पास पहुंच चुके हैं। पार्टी रायशुमारी के बाद टिकट निर्धारित करेगी।
सोमवार को अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के पास पहुंचे। अल्मोड़ा विधानसभा में आने वाली जिला पंचायत की छह सीटों के लिए 12 लोगों ने आवेदन किए हैं। जागेश्वर विधानसभा की नौ सीटों के लिए 19 लोगों ने और सोमेश्वर विधानसभा से भी 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का कहना है कि चुनाव रायशुमारी के बाद ही किस प्रत्याशी को समर्थन देना है, तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्यार्शी भारी बहुमतों से जीतेंगे।