{"_id":"688bc1f373520494160d0a2d","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131690-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चुनाव ड्यूटी के बाद आपस में भिड़े दो शिक्षक, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चुनाव ड्यूटी के बाद आपस में भिड़े दो शिक्षक, एक गंभीर घायल
Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद धौलछीना क्षेत्र के एक स्कूल में रुके दो शिक्षकों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनों शिक्षक शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। गंभीर घायल एक शिक्षक को उपचार के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को दो शिक्षक धौलीछीना में मतगणना ड्यूटी में आए हुए थे। दोनों शिक्षक क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में ठहरे हुए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों ने पार्टी की और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर आए। एक दूसरे को दोनों ने घायल कर दिया।
गंभीर रूप घायल एक शिक्षक 108 से अल्मोड़ा भेज दिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस दोनों को चुनाव ड्यूटी के बाद थाने में तलब किया है। एसएसपी देंवेंद्र पींचा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद