फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news in district.

Almora News: भैंसियाछाना ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदार की जमानत जब्त

Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
अल्मोड़ा। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भैंसियाछाना ब्लॉक में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यहां से ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदार माने जा रहे संतोष राम की जमानत जब्त हो गई है। उनकी पत्नी भी चुनाव हार गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा को अपने गढ़ में ही करारी हार मिली है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल रावत की बहू रेनू रावत करीब 1100 वोंटो से जिला पंचायत का चुनाव हार गई हैं। मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश वाणी तिरनाली से ग्राम प्रधान का चुनाव हार गए हैं। भाजपा मंडल महामंत्री धीरज नेगी भी ग्राम प्रधान का चुनाव हार गए हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष राम क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगांव सीट से और उनकी पत्नी पूजा देवी भैंसियाछाना क्षेत्र पंचायत सीट पर चुनाव हार हार गई हैं। संतोष राम भाजपा से ब्लॉक प्रमुख के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन

उनकी दोनों सीटों पर हार से भाजपा को तगड़ा धक्का लगा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष राम क्षेत्र पंचायत की नौगांव सीट से जमानत तक नहीं बचा सके हैं। तीन प्रत्याशियों में वह तीसरे स्थान पर रहे। यहां से विजेता उम्मीदवार सूरज कुमार को 359 जबकि संतोष कुमार को 92 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed