{"_id":"6887c65be9514eac6f02e4f6","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131553-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गनोली मतदान केंद्र में बैलेट पेपर फटने के बाद से पांच बजे से पहले ही रुका मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गनोली मतदान केंद्र में बैलेट पेपर फटने के बाद से पांच बजे से पहले ही रुका मतदान
Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्र गनोली में शाम पांच बजे पूर्व ही मतदान थम गया। मतदान थमने के बाद प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा काटा। किसी तरह सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक माने।
सोमवार को पांच बजे से पहले तक मतदान केंद्र में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार कुंती देवी का आरोप है कि मतदान पार्टी में शामिल एक कार्मिक ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के 25 बैलेट पेपर फाड़ दिए। उनका कहना है कि ये जानबूझकर किया गया। बता दें कि इस सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच दावेदार मैदान में हैं। यहां 412 मतदाता हैं और देर शाम तक यहां सिर्फ 404 मत ही पड़े। मतदान थमने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर जाकर विवाद सुलझाया। आरओ प्रभात रंजन का कहना है कि मतदान रुका नहीं। मामले का निस्तारण कर दिया है।