फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

Almora News: खराब मौसम के कारण सुबह सुस्त रहा मतदान, दोपहर बाद बढ़ा प्रतिशत

Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
अल्मोड़ा। जिले के छह ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। सुबह के वक्त खराब मौसम के कारण मतदान सुस्त, दिन में सामान्य और देर शाम अचानक मतदान प्रतिशत बढ़ गया। मतदान को लेकर युवा पीढ़ी काफी उत्साहित दिखी।
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के पांच ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। आठ से 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.05 रहा। हवालबाग में 8.50, द्वाराहाट में 9.97, सल्ट में 12.29, स्याल्दे में 13.08, भिकियासैंण में 12.67 मतदान प्रतिशत रहा। 10 से 12 बजे तक हवालबाग में 28.04, द्वाराहाट में 27.04, सल्ट में 38.58, स्याल्दे में 23.53 और भिकियासैंण में 28.23 मतदान प्रतिशत रहा। 12 बजे तक सभी पांच ब्लॉकों में 29.23 प्रतिशत मतदान हुआ। 12 से दो बजे जक हवालबाग में 45.45, द्वाराहाट में 40.81, सल्ट में 45..93, स्याल्दे में 42.61, भिकियासैंण में 41.74 मतदान प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सभी पांच ब्लॉकों में दो बजे तक 43.56 प्रतिशत मतदान हुआ। दो से चार बजे तक हवालबाग में 58.73, द्वाराहाट में 51.14, सल्ट में 47.08, स्याल्दे में 54.15, भिकियासैंण में 49.10 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी पांच ब्लॉकों में 52.11 मतदान प्रतिशत रहा। देर शाम पांच बजे तक अल्मोड़ा जिले के पांच ब्लॉकों में 55.99 प्रतिशत मतदान हुआ। हवालबाग में 63.39, द्वाराहाट में 56.15, सल्ट में 48.01, स्याल्दे में 59.98 और भिकियासैंण में 52.83 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों में रात तक मतदाताओं की लाइन होने के कारण खबर लिखे जाने तक अंतिम आंकड़े नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed