फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

Almora News: त्रिकोणीय मुकाबले में ललित तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित

Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ की ताकुला ब्लॉक इकाई का अधिवेशन संपन्न हो गया। इसमें संघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर ललित तिवारी निर्वाचित हुए। जबकि वीरेंद्र सिंह सिजवाली निर्विरोध मंत्री चुने गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पर के लिए तीन उम्मीदवार खड़े होने के कारण मतदान प्रक्रिया अपनाई गई और कुल 148 मत पड़े। सर्वाधिक 58 मत लेकर ललित तिवारी विजयी घोषित हुए। जबकि अन्य प्रत्याशियों हेमलता लसपाल को 47 और संतोष कांडपाल को 43 वोट पड़े। इनके अलावा सुरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, लता वर्मा उपाध्यक्ष महिला, अंकित जोशी और किरण उपाध्याय संयुक्त मंत्री, पंकज बाटुलाकोटी आय-व्यय निरीक्षक चुने गए। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। अधिवेशन में उप खंड शिक्षा अधिकारी आर. रजनीश कर्ण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जबकि देवेंद्र जोशी ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। इस मौके पर पर्यवेक्षक जिला संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, प्रांतीय संयुक्त मंत्री लक्ष्मण सजवान, मंडलीय मंत्री रविशंकर गोसाई, मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, मंडलीय संयुक्त मंत्री शिवराज बनकोठी, मंडलीय संगठन मंत्री प्रमोद मेहरा, जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, प्रचार मंत्री कमल किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भिकियासैंण में नई कार्यकारिणी गठित

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ भिकियासैंण के अधिवेशन में सर्वसम्मति से संघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी चुन ली गई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नई कार्यकारिणी के लिए डॉ. कैलाश पांडेय अध्यक्ष, मनोज कुमार मंत्री, मनोज कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, डॉ. हेमा रावत महिला उपाध्यक्ष, जगत सिंह भंडारी और हेमलता खत्री संयुक्त मंत्री, भुवन चंद्र कोषाध्यक्ष, आदेश कुमार यादव आय व्यय निरीक्षक चुने गए। जबकि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बालादत्त शर्मा को लगातार दूसरी बार संरक्षक चुना गया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश पंत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। संचालन बालादत्त शर्मा और अखिलेश बिष्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed