फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news in district.

Almora News: समस्याओं के हल के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने का एलान

Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की रविवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के कई समस्याओं के अलावा जननायक और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने राज्य की समस्याओं के हल के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने का एलान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग एक उन्नत शील राज्य के रूप में की गई थी लेकिन राज्य गठन के 24 साल बाद भी यह लड़ाई अधूरी है। आज तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जा सका है। जबकि मूल निवास और भू कानून के मामले पर भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के आतंक से जनता परेशान है लेकिन इन समस्याओं से निपटने के लिए सरकार आज तक कोई नीति नहीं बना पाई है। राज्य में अब तक जिस भी पार्टी ने राज किया। किसी ने भी प्रदेश के लोगों की न्यायोचित मांगों पर गौर करना मुनासिब नहीं समझा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी इन समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेगी। बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, हेम रावत, हिम्मत सिंह, गोविंद सिंह, रमेश पुजारी, हरवंश बिष्ट, वीरेंद्र बजेठा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed