फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political Activity in Almora

कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताकर प्रत्याशियों ने बिताया समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Political Activity in Almora
रानीखेत आवास पर विधायक करन माहरा पदाधिकारियों के साथ। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/बागेश्वर। चुनाव प्रचार का थकान भरा सफर पूरा करने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मंगलवार को फुरसत में दिखे। अधिकतर प्रत्याशियों की दिनचर्या की शुरुआत अखबार पढ़ने से हुई। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान पर भी चर्चा की। किस बूथ में किसका पलड़ा भारी रहा, इसकी भी समीक्षा की। कुछ ने निमंत्रण में पहुंचकर भी समय बिताया।
विज्ञापन

कैलाश शर्मा ने किया क्षेत्र भ्रमण
अल्मोड़ा। सुबह पूजा के बाद अल्मोड़ा के भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने मतदान के लिए वोटरों का आभार जताया।
मनोज तिवारी ने निभाई रिश्तेदारी
अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी सुबह परिजनों के साथ रहे। इसके बाद वे रिश्तेदारी में कुछ निमंत्रण भी निभाए। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

घर पर ही रहे कुंजवाल
अल्मोड़ा। जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल के घर पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कुंजवाल ने बूथवार समीक्षा की।
पैतृक गांव पहुंचकर मिटाई थकान
अल्मोड़ा। सोमेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी सुबह ही अपने पैतृक गांव ताकुला पहुंच गए। उन्होंने वहां थकान मिटाई और लोगों से चुनाव संबंधी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी दास देहरादून निकले
बागेश्वर। बागेश्वर के भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास मंगलवार सुबह ही वह देहरादून निकल गए थे। उनके बेटे गौरव दास ने बताया कि वह निजी कार्य से देहरादून गए हैं।
पार्टी कार्यालय पहुंचे रंजीत दास
बागेश्वर। बागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास के दिन की शुरुआत नाश्ते से हुई। वह जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान के ट्रेंड पर चर्चा की।
बागेश्वर। आप प्रत्याशी बसंत कुमार मंडलसेरा स्थित आवास में रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान पर मंथन किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
फर्स्वाण ने घर पर बिताया समय
बागेश्वर। कपकोट के कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन सिंह फर्स्वाण गरुड़ के टीट बाजार स्थित घर पर रहे। उन्होंने अपने आवास पर ही कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की। बूथों की समीक्षा की।
सुरेश गढ़िया शादी समारोह में पहुंचे
कपकोट। कपकोट के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया कपकोट और भराड़ी में लोगों से मिले। कार्यकर्ताओं के साथ मतदान पर चर्चा की। इसके बाद वह एक पूजा समारोह में भी शामिल हुए।
माहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस प्रत्याशी विधायक करन माहरा फुर्सत में नजर आए। पूजा पाठ, चाय नाश्ते के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार मतदान की जानकारी ली।
नैनवाल ने लिया मतदान का फीड बैक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भतरौंजखान स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। वह सुबह तसल्ली से उठे, पूजा पाठ के बाद कार्यकर्ताओं से मिले।
मदन ने जुटाई मत प्रतिशत की जानकारी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट मंगलवार को सुबह देर से उठे। कार्यकर्ता बग्वालीपोखर स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। वहां मत प्रतिशत पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं से मिले पुष्पेश
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद प्रत्याशी पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी मंगलवार को फुर्सत में दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और चुनाव के दौरान भागदौड़ करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed