फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police sent 312 children of Kumaon to school in two years

Almora News: पुलिस ने दो साल में कुमाऊं के 312 बच्चे पहुंचाए स्कूल

Wed, 12 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police sent 312 children of Kumaon to school in two years
अल्मोड़ा में बाल श्रम व भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों का स्कूल में दाखिला कराती पुलिस टीम।।। संव
अल्मोड़ा। भले ही प्रदेश में हर बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के दावे कर नई शिक्षा नीति संचालित की गई ह, लेकिन कुमाऊं में चल रहे पुलिस के भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान ने शिक्षा के अधिकार के खोखले दावों की पोल खोलने का काम किया है। हर बच्चे को शिक्षा दिलाने के दावे करने वाले शिक्षा विभाग ने मुंह फेरा तो पुलिस की मेहरबानी से पिछले दो साल में भिक्षावृत्ति और बालश्रम में लिप्त कुमाऊं के छह जिलों के दो सौ से अधिक बच्चों का स्कूल में दाखिला हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश में नई शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार लागू कर इसकी सफलता के गुणगान हो रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। दावों के बावजूद भी शिक्षा विभाग निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में नाकाम साबित हुआ रै। जिसकी तस्दीक पुलिस से मिले आंकड़े कर रहे हैं। पुलिस ने भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान के तहत बीते दो साल में कुमाऊं के छह जिलों में 312 बच्चों को चिन्हित किया जो भिक्षावृत्ति और बालश्रम में लिप्त थे, उन्हें पुलिस ने स्कूल में दाखिला कराया। पुलिस इस तरह का अभियान नहीं चलाती हो शायद यह बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। संवाद बागेश्वर की स्थिति ठीक यूएस नगर भिक्षावृत्ति और बाल श्रम के मामले में आगे
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कुमाऊं के छह जिलों की बात करें तो भिक्षावृत्ति और बाल श्रम के मामले में बागेश्वर की स्थिति बेहतर है। बागेश्वर में बीते दो साल में बालश्रम और भिक्षावृत्ति में लिप्त महज दो बच्चों को चिन्हित किया गया। जबकि ऊधमसिंह नगर में ऐसे बच्चों की संख्या सबसे अधिक 144 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पर्वतीय जिलों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक बच्चे बालश्रम और भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं बच्चे
अल्मोड़ा। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति के मामलों में अल्मोड़ा जिला आगे है। यहां वर्ष 2022 में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में लिप्त छह तो इस वर्ष अब तक 60 बच्चे मिले हैं। इनका पुलिस ने स्कूल में दाखिला कराते हुए सरकारी व्यवस्थाओं को आइना दिखाया है।

जिलेवार शिक्षा की मुख्य धारा से अछूते बच्चे
जिला वर्ष 2022 वर्ष 2023
अल्मोड़ा 6 60
बागेश्वर 0 2
चंपावत 20 18
पिथौरागढ़ 2 10
नैनीताल 18 32
यूएस नगर 78 66
----------------------------------
कोट- पुलिस ने भिक्षावृत्ति और बालश्रम में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। यह अभियान जारी रहेगा ताकि वंचित बच्चों को उचित शिक्षा मिल सके और जीवन में सफल हो सकें। - रचिता जुयाल, एसएसपी, अल्मोड़ा।
---------------------------
कोट- शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित बच्चों के चिह्नीकरण के लिए सर्वे करता है। यदि पुलिस और श्रम विभाग के अभियान में कहीं कोई ऐसा बच्चा मिल जाता है तो उसका शिक्षा विभाग स्कूल में प्रवेश कराते हुए उसे शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करता है।
हेमलता भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed