फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police reached the campus on the rush of student

छात्र के हंगामे पर परिसर में पहुंची पुलिस

Sat, 06 Jul 2019 12:31 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 06 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police reached the campus on the rush of student
छात्र के हंगामे के बाद परिसर में पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
 कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के एक छात्र ने कुछ शिक्षकों पर आगामी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर एक संगठन विशेष का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। छात्र द्वारा आत्मदाह करने की धमकी की अफवाह फैलने पर पुलिस भी परिसर में पहुंच गई लेकिन इस छात्र के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था। बाद में छात्र ने परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को भी ज्ञापन भेजा। 
विज्ञापन


एसएसजे परिसर में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं इसके बावजूद आगामी चुनावों के मद्देनजर आए दिन विवाद खड़े होते रहते हैं। शुक्रवार को एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आशीष जोशी ने कुछ शिक्षकों पर एक संगठन विशेष का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आशीष जोशी ने आत्मदाह करने की भी धमकी दे डाली। छात्र की ओर से किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। कुछ देर में कई पुलिस की टीम भी परिसर में पहुंच गई। बाद में आशीष जोशी ने प्रभारी परिसर निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट को ज्ञापन देकर कुछ शिक्षकों और कर्मचारियों पर छात्रों के एक संगठन विशेष का समर्थन करने का आरोप लगाया तथा इस पर रोक लगाने की मांग की। इधर प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट ने छात्र के आरोपों को निराधार करार दिया है। 
विज्ञापन


परिसर प्रशासन ने नहीं बुलाई पुलिस: निदेशक
अल्मोड़ा। परिसर निदेशक प्रो. जेएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को परिसर प्रशासन ने पुलिस को नहीं बुलाया था। इसके बावजूद पुलिस परिसर में पहुंच गई। जबकि पुलिस का कहना था कि फोन पर किसी छात्र द्वारा आत्मदाह करने के प्रयास और हंगामे की सूचना मिली थी। परिसर प्रशासन का मानना है कि छात्र की ओर से ही किसी ने पुलिस को फोन पर आत्मदाह के प्रयास की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed