{"_id":"687d3465899a26b4820bd623","slug":"police-personnel-should-alert-panchayat-elections-almora-news-c-232-1-ha11012-131142-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क रहे पुलिस कर्मी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क रहे पुलिस कर्मी : एसएसपी
Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान/मौलेखाल (अल्मोड़ा)। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने रविवार को पंचायत चुनाव के लिए सल्ट थाने में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत चुनाव में पुलिस कर्मियों से सतर्क रहने के लिए कहा।
भतरौंजखान थाने में हुई बैठक में एसएसपी ने चेकिंग अभियान तेज कर शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच की। इस दौरान संडे संकल्प अभियान के तहत जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ भोजन का आनंद लिया।
बैठक में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद और थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ और चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने पंचायत चुनावों की तैयारियों की जानकारी दी।