{"_id":"572ce3ce4f1c1b5b315cd235","slug":"police-officials-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर नियंत्रण को सतर्कता बरतें : नगन्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर नियंत्रण को सतर्कता बरतें : नगन्याल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 07 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करन सिंह नगन्याल ने थाना प्रभारियों से अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने और बाहर से आने वाले लोगों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और संदिग्ध लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि कई स्थानों पर दोपहिया वाहन में तीन सवारियां बैठाई जा रही हैं और चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम का पुलिस सख्ती से पालन कराए। सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किराएदारों, नौकरों, व्यवसायियों, श्रमिकों आदि का पुलिस कर्मी अनिवार्य रूप से सत्पापन कर लें।
विज्ञापन
न्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरोकारी करने के भी निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण को नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करें ताकि ओवरलोड, चालकों के नशापान, मादक पदार्थों की तस्करी आदि को रोका जा सके।
विज्ञापन
एआरटीओ विमल पांडे ने एमवी एक्ट के बारे में जानकारी दी। डा. ह्यूमन हसन ने पैथोलॉजी के बारे में बताया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती, डीवाईएसपी अव्वल सिंह रावत, कोतवाल पीएल वर्मा, दुर्योधन जंगपांगी, संजय गर्ब्याल, ठाकुर सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।