{"_id":"0df801278ac49b486a667010fc83c721","slug":"police-found-the-children-in-the-school-of-legal-knowledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला में बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला में बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में आयोजित पुलिस पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। पुलिस उपाधीक्षक केबी पांडे ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए अनेक कानून बने हैं।
विज्ञापन
जनता के सहयोग, जागरूकता से अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। किसी तरह का अपराध होने पर लोगों को तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कानून के मुताबिक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित पुलिस पाठशाला में पांडे ने कहा कि कई बार लोग पुलिस को अपराध की सूचना देने से हिचकिचाते हैं। इससे अपराधों को बढ़ावा मिलता है। किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आज के दौर में साइबर क्राइम भी काफी बढ़ रहा है। फेसबुक, व्हाट्स एप आदि का प्रयोग भी बहुत सावधानी के साथ करने को कहा। बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग के इस युग में कई बार लोग अनजान लोगों को अपने बैंक खाता, एटीएम आदि का कोड बताकर ठगे जाते हैं।
इसके लिए भी सतर्क रहना चाहिए। पांडे के अलावा एसपी के रीडर ठाकुर सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह ऐरी, मीनाक्षी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, छेड़खानी, यातायात नियमों के उल्लंघन, ड्रग्स के इस्तेमाल रोकने की जानकारी दी। इस मौके पर कूर्मांचल एकेडमी के हेडमास्टर केके पंत, सीनियर टीचर विनोद भट्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।