{"_id":"5875211f4f1c1b1729ba9b1f","slug":"police-checking-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में पुलिस ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में पुलिस ने की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में पुलिस ने की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी हरकत में आ गई है। कई जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की नजर शराब और चुनावों में प्रयोग के लिए लाई जाने वाली धनराशि पर अधिक है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ प्रशासन ने राजनीतिक दलों द्वारा कई जगह चस्पा बैनर, पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया है। रानीखेत सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही बैनर, पोस्टरों को उखाड़े जा रहे हैं। एसडीएम रजा अब्बास ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी बैनर, पोस्टर चस्पा किए गए तो राजनीतिक दलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन