{"_id":"57e187d64f1c1bf641a832b5","slug":"police-and-home-guard-personnel-will-be-trained-in-disaster-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन में दक्ष होंगे पुलिस व होमगार्ड के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन में दक्ष होंगे पुलिस व होमगार्ड के जवान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर पुलिस लाइन में सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। देहरादून से आई एसडीआरएफ की टीम के जवान पुलिस और होम गार्ड के जवानों को प्रशिक्षण देंगे।
पुलिस लाइन में आयोजित आपदा प्रबंधन शिविर में जवानों को एसडीआरएफ के सदस्य भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के गुर सिखाएंगे। पुलिस जवानों को आपदा की स्थिति में बेहतर प्रबंधन, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, रस्सी के सहारे इमारतों पर चढ़ने और उतरने की ट्रेनिंग दी जाएगी। एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण चार चरणों में दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र आर्य और राम सिंह बोरा ने बताया कि प्रशिक्षण से राहत व बचाव कार्यों में मदद मिलती है। हर क्षेत्र में प्रशिक्षित जवान होने पर आपदाओं से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों सहित सभी जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
20 बीजीएस 06 पी - पुलिस लाइन में जवानों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण देते एसडीआरएफ के जवान।