{"_id":"68bf37518c4c47c90109ff01","slug":"pokland-stuck-in-the-overflowing-river-in-quarab-operators-life-in-danger-almora-news-c-232-1-shld1002-133478-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में उफनाती नदी में फंसी पोकलैंड, ऑपरेटर की जान सांसत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में उफनाती नदी में फंसी पोकलैंड, ऑपरेटर की जान सांसत में
Tue, 09 Sep 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पुल के पास सड़क कटान कर रही एक पोकलैंड मशीन उफनाती नदी के बीचो-बीच फंस गई। ऑपरेटर भी काफी देर तक फंसा रहा। इससे उसकी जान सांसत में पड़ गई। लोगों ने किसी तरह आपरेटर को बाहर निकाला।
क्वारब पुल के पार नैनीताल जिले की सीमा लागू होती है। पुल पार स्थित क्वारब चौकी के पास से सड़क कटान का कार्य किया जा रहा है। सोमवार देर शाम पोकलैंड मशीन आपरेटर नदी की ओर कटान कर रहा था लेकिन पोकलैंड मशीन उफनाती नदी के बीचों-बीच में फंस गई। आपरेटर ने नदी से निकलने की कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकल पा रहा था।
जीवन सिंह ने मामले की सूचना आपदा प्रबंधन को दी। आपदा प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए तैयार की। इससे पहले स्थानीय स्तर पर सूचना फैल गई थी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मशक्कत के बाद नदी में फंसे पोकलैंड मशीन ऑपरेटर को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक पोकलैंड मशीन नदी में ही फंसी है।