फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poet Forum in Almora

लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में काव्य गोष्ठी आयोजित

Fri, 06 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Poet Forum in Almora
अल्मोड़ा में कवि गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नव वर्ष 2017 के आगमन पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार और कवि विपिन जोशी कोमल की ओर से लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में रचनाकारों ने कविता के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत किया। कवि विपिन जोशी कोमल ने ‘नव वर्ष में आपकी खुशियों से मुलाकात हो, खुशियों के आंगन में फूलों की बरसात हो’ कविता पेश कर नव वर्ष 2017 का स्वागत किया।

विज्ञापन


कान्हा जोशी ने ‘महफिल में तेरी मुझको कभी रमना नहीं आता, उदय हूं तप्त दिनकर का मुझे जमना नहीं आता, मनी नमन ने खत्म हुआ था फिर बवाल हो गया कुछ ऐसे मेरा नया साल हो गया’ कविता पेश की। अनूप तिवारी ने ‘मुश्किल से एक-दो बचे हैं, बाकी तो सब चोर हैं लूटते है सब उसी को जो यहां कमजोर है’ कविता प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। 
विज्ञापन


बीना चतुर्वेदी ने खूबसूरत फिजा है मोहब्बत हंसी.., जीवन तिवारी निर्झर ने ‘नए वर्ष के नव प्रभात में नवल किरण की नई आस में आलोकित हो जीवन पथ यह नवल प्रगति की नई आस में’ कवित सुनाई। लीला खोलिया, कैलाश चंद्र बिनवाल, ललित चंद्र जोशी ने अपनी कुमाऊंनी कविता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अध्यक्षता डा. हयात सिंह रावत ने और संचालन मनीष पंत ने किया। इस मौके पर मनीष पंत, विनोद जोशी, गिरीश पंत, शिवचरण पांडे, ऋचा जोशी, नेहा जोशी आदि मौजूद थे। आयोजक विपिन जोशी कोमल ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed