फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM Will Come Almora In 10th Feb

पीएम मोदी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर तैयारी में जुटी भाजपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
PM Will Come Almora In 10th Feb
अल्मोड़ा में पीएम मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर बैठक करते भाजपा पदाधिकारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस फरवरी को अल्मोड़ा आ सकते हैं। वे सिमकनी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक बैठक भी आयोजित की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जिले में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए गए हैं। आठ फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जागेश्वर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ फरवरी को सल्ट सीट में जनसभा करेंगे। दस फरवरी को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केदार जोशी, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, शिवेंद्र प्रधान, विनोद रावत, कृष्णा रावत, दर्शन रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed