फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM Swanidhi in Almora

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10 फड़ व्यवसायियों को ऋण स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना काल में फड़ व्यवसायियों को भी सरकार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत फड़ व्यवसायियों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए दस-दस हजार रुपये का कर्ज दिया जा रहा है। उन्हें ब्याज में नौ फीसदी छूट दी जा रही है। नगर में दस फड़ व्यवसायियों को बैंक से ऋण स्वीकृत हो गया है। पालिका के सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत प्रत्येक फड़ व्यवसायी को दस-दस हजार रुपये का बैंक ऋण मिलेगा। इसमें नौ फीसदी ब्याज में छूट मिलेगी। इसका सात फीसदी केंद्र सरकार और दो फीसदी ब्याज राज्य सरकार वहन कर रही है। लाभार्थी को ऋण एक साल के भीतर चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि 87 में से 23 फड़ व्यवसायियों ने पालिका में आवेदन किया है। इसमें से 10 फड़ व्यापारियों को बैंक ने ऋण स्वीकृत कर दिया है। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत फड़ व्यापारियों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक डिटेल, फोटो आदि कागजात उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन

शहर में पालिका क्षेत्र में बाजारों में कई फड़ व्यवसायी सड़क के किनारे फड़ लगाकर व्यवसाय करते हैं। यह व्यवसायी फल, सब्जी, हॉजरी, जूते-चप्पल, कपड़े आदि के फड़ लगाकर परिवार चलाते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण इन व्यवसायियों का भी कारोबार बुरी तरह प्रभावित चल रहा है। केंद्र सरकार ने ऐसे फड़ व्यवसायियों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की है। शहर में 87 फड़ व्यवसायी पालिका में पंजीकृत हैं। जिन्हें इस योजना का लाभ मिलना है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते स्मार्ट पहचान पत्र बनाने का काम रुका
अल्मोड़ा। शहर में फड़ और फेरी व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्मार्ट कार्ड बनाए जाने थे। स्मार्ट कार्ड में चिप भी लगी होगी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्य भी रुक गया है। स्मार्ट कार्ड बनाने का उद्देश्य था कि कार्ड को स्वैप करने पर संबंधित फड़ फेरी व्यवसायी के नाम, पते समेत पूरी जानकारी मिलेगी। पालिका के सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि अब शासन से तिथि घोषित होने के बाद ही फड़ व्यवसायियों के स्मार्ट कार्ड बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed