फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PLV of Ranikhet

घरेलू हिंसा जागरूकता को लेकर गांव गांव पहुंचे पैरा लीगल वॉलियंटर्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
PLV of Ranikhet
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घरेलू हिंसा को लेकर जागरूक करती पैरा लीगल वॉलियंटर। संवाद न्यूज ? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने जागरूकता अभियान चलाया है। स्वयंसेवी पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) इन दिनों ग्रामीणों को घरेलू हिंसा से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक के चमोली, पांडेकोटा, ईड़ा, सौखोला, बजीना, उपराड़ी, नाफड़ आदि गांवों में पीएलवी ग्रामीणों को घरेलू हिंसा रोकने की जानकारी दे रहे हैं। पीएलवी आशा लोहनी और मो. वसीम ने बताया कि घरेलू हिंसा से कई घर तबाह हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। तमाम कानूनों की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए। इससे तमाम तरह की हिंसाओं पर अंकुश लग सकेगा। बताया कि कोरोना काल में घरेलू हिंसा की शिकायतें अधिक मिलने के कारणजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इन गांवों के प्रधान भारती बिष्ट, तुलसी देवी, रेखा मेहरा, दीपा देवी, बीना देवी, नवीन चंद्र भी इस अभियान को सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed