फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pledge to conserve river Li on Water Day

जल दिवस पर ली नदी के संरक्षण की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pledge to conserve river Li on Water Day
विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिमालयन अध्ययन मिशन वित्तपोषित ने जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल और राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के सहयोग से कोसी नदी सफाई अभियान चलाया गया। नदी के पुनर्जनन को लेकर जल संरक्षण के साथ ही साफ-सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान सभी लोगों ने अंजलि कोसी का जल लेकर नदी के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोसी नदी पुनर्जनन परियोजना समन्वयक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अति उपयोगी हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन जागरूकता के अभाव में आज जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है। सभी को मिलकर जल संरक्षण करना होगा। इस दौरान कोसी पुल के समीप सफाई अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नदी के आसपास सफाई की। परियोजना के तहत देवेंद्र चौहान और अन्य सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को हैंडहेल्ड मीटर से नदी के जल का पीएच मान और टीडीएस आदि मापने का प्रशिक्षण दिया। वहां बीडीओ पंकज कांडपाल, संस्थान के सह परियोजना अन्वेषक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, शोधछात्र दिनेश चंदोला, पूजा टठोला, जीआईसी हवालबाग से डॉ. कपिल नयाल, मोती प्रसाद साहू, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, क्षेत्रीय अधिकारी नाजिया परवीन आदि थे।
विज्ञापन

डंपिंग जोन में भेजा कूड़ा
अल्मोड़ा। विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कोविड से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों को मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर दिए गए। कूड़े कचरे को संचित करने के लिए उन्हें बायोडिग्रेडेबल बैग दिए। छात्रों ने कूड़े को संचित कर वाहन के माध्यम से डंपिंग जोन में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed