फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Playground In School Are not In Good Condition

Almora News: क्षतिग्रस्त खेल मैदान आज तक नहीं बने, कहां दिखाएं अपनी प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Playground In School Are not In Good Condition
अटल उत्कृष्ठ स्कूल जीआईसी अल्मोड़ा का बदहाल मैदान।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में खेलों को बढ़ावा देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के दावों पर पलीता लग रहा है। नगर के बीच स्थित अटल उत्कृष्ट स्कूल में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त खेल मैदानों का सुधारीकरण अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में यहां की खेल प्रतिभाएं मायूस हैं।
विज्ञापन

जीआईसी में दो खेल मैदान का निर्माण हुआ है। करीब 10 वर्ष पूर्व इन खेल मैदानों पर आपदा की मार पड़ी और ये जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए। मैदान में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए। मैदान की सुरक्षा दीवार भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन आज तक इसके सुधारीकरण के प्रयास नहीं हुए। हालात यह हैं कि यहां पढ़ने वाले 600 से अधिक बच्चों के लिए इन मैदानों के कोई मायने नहीं रह गए हैं। गड्ढों व धंसे मैदान के बीच उनके लिए यहां खेलना मुश्किल
विज्ञापन

नाली निर्माण कर निभा दी गई औपचारिकता
अल्मोड़ा। मैदानों की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से बारिश में इसका पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। स्थानीय लोगों की मांग के बाद सिंचाई विभाग ने मैदानों के किनारे नाली निर्माण कर औपचारिकता निभा दी। लेकिन धंसे मैदानों को ठीक करने की तरफ अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- मैदान के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही सुधारीकरण संभव है।
एनएस बिष्ट, प्रधानाचार्य, जीआईसी अल्मोड़ा
कोट- सिंचाई विभाग को मैदान के किनारे नाली निकास के लिए बजट मिला था, जिसका निर्माण पूरा कर लिया है। मैदानों के सुधारीकरण के लिए विभाग को बजट नहीं मिला।
मोहन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed