{"_id":"6a1321167b05d21e5b0a31bd","slug":"players-showed-excellent-game-in-carrom-competition-almora-news-c-232-1-alm1019-143861-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
Sun, 24 May 2026 09:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वर्गीय भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति ओपन प्राइज मनी कैरम प्रतियोगिता के 16वें दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का पहला एकल मुकाबला विकास कुमार और रोहित वर्मा के बीच खेला गया, जिसमें विकास कुमार ने 30-0 से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में दीप वर्मा और हर्षवर्धन वर्मा निर्णायक रहे, जबकि प्रमोद कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
दूसरे मुकाबले में सचिन कुमार ने शाहनवाज वारसी को 29-6 से हराया। इस मैच में राजेश साह और हर्ष वर्मा निर्णायक रहे। तीसरे मुकाबले में संजय कुमार ने प्रदीप लतवाल को 29-15 से पराजित किया। मैच में सचिन कुमार और प्रमोद कुमार निर्णायक रहे, जबकि मनीक पांडे ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। चौथे एकल मुकाबले में राजेश पांडे ने मोहम्मद उवेश को 29-6 से हराकर जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में संजय कुमार और शकील अहमद निर्णायक रहे तथा धीरज साह स्कोरर रहे। प्रतियोगिता के दौरान जौहरी बाजार कैरम समिति के मनोज वर्मा कांची, नीरज बोरा, मनीष साह, शरद गुरुरानी, किशन साह, डॉ. नारायण बिष्ट, रोहित कार्की, गोपाल पांडे, सुमित पांडे, प्रदीप वर्मा, पवन साह, विजय चौहान, अजय वर्मा, पूरन बिष्ट, दीपक साह, कपिल सहगल, दीपक वर्मा, रवि वर्मा, गोविंद लाल वर्मा और विनय वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।