फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Plantation in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 1,610 विद्यालयों में रोपे जाएंगे आठ हजार पौधे

Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Plantation in Almora
अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षा विभाग आगे आया है। इसके लिए विभाग 16 से 23 जुलाई तक हरेला पखवाड़ा मनाएगा। इसके तहत जिले के 1,610 विद्यालयों में आठ हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। चिह्नित भूमि पर अमरूद, जामुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे जिससे पर्यावरण संरक्षण समेत फल की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन



हरेला पखवाड़े के दौरान जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग आंवला, संतरा, माल्टा, नीबू, सहजन, अमरूद, जामुन आदि प्रजाति के पौधों का रोपण करेगा। विभाग ने आठ हजार से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी। इस दौरान लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीईओ हेमलता भट्ट ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इसके निर्देश जारी किए हैं। सीईओ हेमलता भट्ट ने बताया कि वन और उद्यान विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन



विद्यालयों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा। हरेला पखवाड़े के तहत विद्यालयों में निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed