फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pindari Glacier's success in reaching zero point

पिंडारी ग्लेशियर के शून्य प्वाइंट तक पहुंचने में सफलता

Sun, 07 Jan 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pindari Glacier's success in reaching zero point
अल्मोड़ा के ट्रैकरों का दल। - फोटो : अमर उजाला

 पर्यटन विभाग के नौ दिवसीय पर्यावरण स्वच्छता और जागरूकता विंटर अभियान के तहत पिंडारी ग्लेशियर गया दल वापस लौट आया है। दल के सभी सदस्य शून्य प्वाइंट ग्लेशियर तक पहुंचने में सफल रहे। नगर में पहुंचने पर दल का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


दल नायक हिमांशु पांडे और अन्य गाइडों ने दल में शामिल लोगों को पर्यावरण, स्थानीय नदियों आदि की जानकारी दी। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक विश्व के सुंदर ट्रैक में से एक माना जाता है। दल पहले दिन लोहार खेत से धाकुड़ी पहुंचा। दूसरे दिन खाती, तीसरे दिन द्वाली, चौथे दिन 3220 मीटर ऊंचाई पर स्थित फरकिया पहुंचा। अंतिम दिन 3820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पिंडारी ग्लेशियर पहुंचा। पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा मई, जून या सितंबर, अक्तूबर में अच्छी मानी गई है लेकिन साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस बार जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र द्वारा दिसंबर में दल को यात्रा पर भेजा गया था।
विज्ञापन


दल में शामिल सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद भट्ट को भेजा गया था। भट्ट ने हर पड़ाव पर सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद ही सदस्यों को आगे की यात्रा और शून्य प्वाइंट ग्लेशियर तक रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र ने बताया कि आम तौर पर दिसंबर के अंत में बर्फ पड़ जाती है और वर्षा के कारण ट्रैकिंग करना कठिन होता है। मौसम ठीक होने पर ही दल को ट्रैकिंग पर भेजा गया। भ्रमण दल में हिमांशु पांडे, आलोक वर्मा, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सुनील भंडारी, पूरन, राकेश रैकुनी, विनीता, हेमा रौतेला, गुंजन नेगी, सुनील, संदीप, सूरज, सरिता पांडे, सुरूचि जोशी, मयंक, रेखा, पूजा आदि शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed