फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pillar Brakage In Highway

अल्मोड़ा-कोसी हाइवे पर पिलर ध्वस्त होने से दुर्घटना का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pillar Brakage In Highway
अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में सड़क किनारे ध्वस्त पिलर और सुरक्षा दीवार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-कोसी में कोसी बाजार से 100 मीटर आगे सड़क के पिलर ध्वस्त होने से इस स्थान पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस स्थान पर सड़क काफी संकरी हो गई है। अब तक कई दोपहिया चालक रपट कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में कोसी समेत कटारमल, बिमौला, उड्यिारी, धामस, मटेला, पंचगांव, महतगांव, भगतोला, घनेरी, हवालबाग ज्योली, पाखुड़ा, रानीखेत आदि स्थानों को जोड़ता है। कोसी बाजार से 100 मीटर आगे सड़क के पिलर और सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। जिससे इन स्थान पर वाहन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कई दोपहिया चालक इस स्थान पर रपट कर चोटिल हो चुके हैं। खासकर बारिश होने पर आए दिन दुर्घटना हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि इस स्थान पर सावधानी पूर्वक वाहन न चलाया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, शीतलाखेत, सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़ समेेत कई स्थानों को वाहनों की आवाजाही रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़क की हालत अच्छी नहीं है। प्रसव पीड़िताओं और गंभीर मरीजों को वाहन में लाने और वापस ले जाने के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed