फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pilgrims worshipped lord shiva

सावन के अंतिम सोमवार को जागेश्वर में उमड़ी भीड़

Mon, 13 Aug 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 13 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
pilgrims worshipped lord shiva
सोमनाथ शिव मंदिर सोमेश्वर में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सावन माह के अंतिम सोमवार को जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। कई लोगों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पार्थिव पूजन भी किया। जागेश्वर बाजार में लगी दुकानों में भक्तों ने मनपसंद चीजों की खरीदारी भी की। अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा की।  
विज्ञापन


जागेश्वर में महामृत्युंजय, ज्योतिर्लिंग, पुष्टिमाता, नवग्रह, लकुलीस, केदारनाथ, नवदुर्गा, अन्नपूर्णा, हनुमान, नीलकंठ आदि मंदिरों में लोगों ने पूजा की। भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पुष्प, अक्षत, प्रसाद अर्पित किया। मनोकामा पूर्ति के लिए दर्जनों लोगों ने पार्थिव पूजन समेत अन्य अनुष्ठान भी किए।  
विज्ञापन


इधर जागेश्वर धाम में दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कलाकारों ने मां नंदा-सुनंदा की वंदना, छपेली, चांचरी, झोड़े, पनियारी-घसियारी, डांडिया, चौफला, जौनसारी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर और दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लोक गायक महिपाल मेहता, कमलेश कुमार, लोक गायिका प्रियंका राजन ने गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में महिपाल मेहता, नरेंद्र, सागर, परस, कुंदन, विनोद चंदन, प्रियंका, नेहा, सुहाना, हिमानी, अंजलि, सौम्या, पूजा ने कार्यक्रम पेश किए। मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed