फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Physician returned from leave, relief to patients

Almora News: अवकाश से लौटे फिजिशियन, मरीजों को राहत

Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Physician returned from leave, relief to patients
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजिशियन तीन दिन बाद अवकाश से लौट आए हैं। उन्होंने ओपीडी में 40 से अधिक मरीजों का उपचार किया। जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंची।
विज्ञापन

फिजिशियन, ईएनटी रोग, बाल विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। दूर-दराज से उपचार के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटरों पर मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में हुए 45 से अधिक अल्ट्रासाउंड
महिला अस्पताल में गर्भवती अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काफी संख्या में पहुंची। अस्पताल में 45 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। नगर के आसपास और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची लगाने को लाइन में लगी रही। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed