फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Phone will remain closed from 5 am to 10 pm

 शाम पांच से सुबह 10 बजे तक बंद रखेंगे फोन 

Sat, 02 Dec 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sat, 02 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Phone will remain closed from 5 am to 10 pm
विद्युत वितरण खंड में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

 सातवें वेतन आयोग में एसीपी की व्यवस्था परिवर्तित करने के विरोध में ऊर्जा निगमों की यूनियनों और एसोसिएशनों के संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर कर्मचारी और अधिकारियों ने शनिवार को विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि सातवें वेतन आयोग में वेतन की विसंगति को दूर किया जाए। उन्होंने 31 दिसंबर 2015 तक लागू पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत एसीपी को नौ वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष यथावत रखने की मांग की। तय हुआ कि कर्मचारी और अधिकारी शाम पांच बजे से सुबह 10 बजे तक अपने विभागीय मोबाइल फोन बंद रखेंगे और इस अवधि में कोई काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शासन तथा प्रबंधन द्वारा विभागीय मोबाइल ऑन करने के संबंध में ऊर्जा कार्मिकों पर अनावश्यक दबाव बनाना बंद नहीं किया गया तो मंच से जुड़े सभी अधिकारी तथा कर्मचारी विभागीय मोबाइल विभाग में जमा करा देंगे।
विज्ञापन


इस सुविधा का भविष्य में उपयोग नहीं करने पर विचार किया जाएगा।
नारेबाजी करने वालों में संतोष अग्रवाल, दिव्या कांडपाल, ललित डालाकोटी, भुवन उप्रेती, दिनेश चंद्र, पंकज जोशी, मनोज उपाध्याय, सुरेश कांडपाल, कमल पांडे, मनोरंजन वर्मा, हरिशंकर बिनवाल, बंशीधर डालाकोटी, हर्ष रावत, आशा सिंह, जीवन जोशी, चंद्रशेखर आर्या, राजेंद्र बनौला, हिमांशु गोस्वामी, अंकित साह, शीला देवी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंजुल बगडवाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed